{"_id":"5a60e33d4f1c1b72268b5201","slug":"31516299069-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट ने महिला डाक्टर पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट ने महिला डाक्टर पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी में तैनात फार्मासिस्ट ने महिला डॉक्टर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। फार्मासिस्ट और डॉक्टर के विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस को भी मौके पर आना पड़ा।
फार्मासिस्ट के आरोप हैं कि महिला डॉक्टर उससे सुबह से बहस कर रही थी कि बुधवार को वह बिना बताए घर चली गई। फार्मासिस्ट ने कहा कि वह बायोमीट्रिक में हाजिरी लगाकर घर गई है। वीरवार को सुबह से डॉक्टर उससे इसी बात पर बहस करती रही। फार्मासिस्ट ने आरोप लगाया कि शाम के समय उसे कमरे में बंद कर दिया। फिर कुछ देर बाद उसे बाहर निकाला। उसके बाद उसने अपने परिजनों को फोन कर पूरे प्रकरण की सूचना दी। फार्मासिस्ट के पिता, माता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच करने की मांग उठाई है। वहीं, महिला डॉक्टर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। शाहपुर थाना प्रभारी मुनीष शर्मा ने कहा कि जांच अधिकारी को पीएचसी चड़ी भेजा गया है, पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
खुद लगाई थी कमरे की कुंडी
महिला डॉक्टर ने कहा कि बुधवार को परिवार नियोजन शिविर था। पीएचसी का सारा स्टाफ साढे़ पांच बजे तक वहीं मौजूद रहा। लेकिन फार्मासिस्ट मौके पर नहीं थी। जब सुबह उससे कारण जानने की कोशिश की गई तो उसने खुद ही अपने कमरे में कुंड़ी लगाकर बंद किया। इसमें पीएचसी के अन्य स्टाफ का कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट को भेजा था कारण बताओ नोटिस
बीएसओ शाहपुर डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि चड़ी में आयोजित परिवार नियोजन शिविर से फार्मासिस्ट बिना बताए चार बजे घर चली गई थी। इसके लिए उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। फार्मासिस्ट ने जो आरोप महिला डॉक्टर पर कमरे में बंद करने के लगाए हैं उसकी जांच की जाएगी।