{"_id":"5a4fc3b04f1c1b36198b503c","slug":"31515176880-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्थान कॉलेज को नहीं मिला अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्थान कॉलेज को नहीं मिला अपना भवन
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार सूद/विजय सूद
बैजनाथ/मुल्थान (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला के मुल्थान में बेटियों को घर द्वार पर गुणात्मक उच्च शिक्षा देने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। बैजनाथ उपमंडल की दुर्गम घाटी छोटा भंगाल के मुल्थान में एक वर्ष पहले आरंभ हुए डिग्री कॉलेज को अपना भवन मिलना तो दूर की बात है, अभी तक कॉलेज के लिए ग्रामीणों की ओर से दान की गई भूमि को भी विभाग हस्तांतरित कर अपने नाम नहीं कर पाया है। इससे भूमि का अधिग्रहण भी संभव नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम मुल्थान कॉलेज पहुंची तो सामने आया कि ट्राइबल हॉस्टल के चार कमरों में कॉलेज का संचालन हो रहा है, जबकि 61 छात्रों को तीन प्राध्यापक पढ़ा रहे हैं।
31 जनवरी 2017 को प्रदेश सरकार ने मुल्थान कॉलेज की अधिसूचना जारी की थी। जून 2017 में कॉलेज में पहला सत्र शुरू हो गया। उस समय सरकार ने कॉलेज भवन के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने की घोषणा की। पिछले एक वर्ष में कॉलेज के लिए भवन का कार्य शुरू नहीं हो सका है। यहां तक कि पांच दर्जन से अधिक गांववासियों ने कॉलेज के लिए 32 कनाल भूमि दान में दी है। एनओसी देने के बावजूद अब तक कॉलेज के नाम भूमि का हस्तांतरण नहीं हो सका है। कॉलेज में वर्तमान में कला और वाणिज्य की कक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज में पहले वर्ष 61 छात्रों ने दाखिल लिया था। इसमें कला संकाय में 51 और वाणिज्य में पांच छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि पांच अन्य छात्रों ने दाखिले के बाद नाम वापिस ले लिया है। उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भाग चंद ने बताया कि लोगों की दान में दी गई जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
क्या कहते हैं छोटा भंगाल के लोग
स्वाज पंचायत के प्रधान लाल सिंह का कहना है कि यह कॉलेज दो विधानसभा क्षेत्रों बैजनाथ और दरंग के 50 हजार से अधिक लोगों को सुविधा प्रदान कर रहा है। सरकार को कॉलेज को सुचारु रखना चाहिए।
विज्ञापन
जल्द शुरू किया जाए कॉलेज भवन निर्माण
पोलिंग पंचायत रूप लाल का कहना है कि छोटा भंगाल और चौहार घाटी के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं। सरकार को भवन का निर्माण जल्द करवाकर स्टाफ की कमी को दूर करना चाहिए।
लड़कियों के लिए वरदान से कम नहीं कॉलेज
मुल्थान के राजा राम का कहना है कि यह कॉलेज क्षेत्र की लड़कियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बशर्ते यहां पर पर्याप्त स्टाफ और अपना कॉलेज भवन बन जाए।
जल्द सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
पूर्व बीडीसी हीरा लाल ने बताया कि कॉलेज को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द सीएम से भेंट कर कॉलेज को भवन और स्टाफ उपलब्ध करवाने का आग्रह करेगा।