फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धूमल के गाने पर जयराम की नाटी भारी

धूमल के गाने पर जयराम की नाटी भारी

Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
धूमल के गाने पर जयराम की नाटी भारी
विनोद राणा
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। धूमले ने धूम मचाई लोको, कमे दी मौज लगाई लोको... पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर गाया जिया के कश्मीरी लाल का यह गाना अब फिर से सुनाई नहीं देगा। अब इस गाने की जगह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर ओ जयरामा तेरे सच्चे कन्ने सारेे ग्रां और सच्चे माणुआ जयराणा की गाई नाटी हर किसी की जुबान पर है।

मंडी भाषा पर गाई गई यह नाटी मोबाइल पर बजने लगी है। पालमपुर के जिया के रहने वाले कश्मीरी लाल ने बकौल धूमल के मुख्यमंत्री रहते जो गाना बनाया था। वह पालमपुर से हमीरपुर तक धूमल के हर कार्यक्रम में यह गाना गाया जाता था। कश्मीरी लाल का यह गाना धूमल पर बनाया गया था कि इस पर हर कोई थिरकने पर मजबूर भी होता था। लिहाजा, पालमपुर में तो भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री धूमल के हर कार्यक्रम में कश्मीरी लाल को बाकायदा न्योता देकर बुलाती थी। कश्मीरी लाल का यह गाना धूमल के पालमपुर होली के आगमन पर भी खूब बजा था। लेकिन, अब इस गाने पर मुख्ममंत्री पर गाई नाटी सच्चे माणुआ तेरे दिले बिच बसे ग्रां हो, हर किसी की पसंद बनने लगी है। मंडयाली भाषा की धुन पर बनी इस नाटी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी लोगों के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। जिससे इस नाटी को ओर चार चांद लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed