{"_id":"69ebda1a3d2471a21e0e0e37","slug":"31-youth-got-jobs-in-baroh-kangra-news-c-95-1-kng1018-231436-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बड़ोह में 31 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बड़ोह में 31 युवाओं को मिली नौकरी
Sat, 25 Apr 2026 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने बड़ोह में शुक्रवार को साक्षात्कार का आयोजन किया। इसमें जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार, खंड रोजगार अधिकारी रमनदीप, आरएस बाली की नगरोटा बगवां में रोजगार मुहिम के को-ऑर्डिनेटर अमित सूद और कंपनी के एचआर मनोज मेहता मौजूद रहे। कंपनी ने 31 युवाओं का चयन किया जिन्हें लुधियाना में उपस्थिति देनी होगी। युवाओं को 18,500 रुपये से 22,500 रुपये दिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए आए युवाओं से पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रोजगार सृजन को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अब तक क्षेत्र में करीब 100 रोजगार शिविर आयोजित कर लगभग 3,000 युवाओं को रोजगार दिलाया गया है। चयनित युवाओं को 27 अप्रैल को बड़ोह से बस के माध्यम से रवाना किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन