फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   300 cases of illegal liquor recovered In Rakkar

रक्कड़ पुलिस ने दो टैम्पो से बरामद की 300 पेटी अवैध शराब

Sun, 04 Apr 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
300 cases of illegal liquor recovered In Rakkar
रक्कड़/परागपुर (कांगड़ा)। रक्कड़ पुलिस ने बणी पंचायत में रविवार सुबह करीब पांच बजे माहल शराब से लदे दो टैंपो से करीब 300 पेटियां संतरा ब्रांड की देसी शराब बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एएसआई राजेश कुमार और एएसआई नाजर सिंह, सुभाष, मनीष ने शक के आधार पर दोनों गाड़ियों को बणी में नाके के दौरान रोका । इन गाड़ियों की जांच करने पर अवैध तरीके से ले जाई जा रही 300 पेटियां शराब (3600 बोतलें) बरामद हुई। गाड़ियों के चालकों से पूछताछ करने पर वे सही जवाब नहीं दे सके। दोनों चालकों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इस विषय पर रक्कड़ थाना प्रभारी एसएचओ जीत सिंह माहल ने बताया कि गाड़ियां देहरा की ओर से आ रही थीं और गाड़ियों से अवैध शराब बरामद हुई है। वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी तिलकराज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed