फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   29 students became NCC cadets in Dhaliara School

Kangra News: ढलियारा स्कूल में 29 छात्र-छात्राएं बने एनसीसी कैडेट

Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
29 students became NCC cadets in Dhaliara School
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की छठी स्वतंत्र कंपनी ऊना के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। विद्यालय के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। 29 विद्यार्थियों का चयन एनसीसी कैडेट के रूप में किया गया। भर्ती अभियान कमांडिंग अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए ऊना मुख्यालय से एनसीसी इंस्ट्रक्टर नायब सूबेदार जितेंद्र कुमार और नायब सूबेदार सोहन कुमार विद्यालय पहुंचे। चयन प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले छात्रों का शारीरिक दक्षता परीक्षण लिया गया। इसमें दौड़, वजन और ऊंचाई की जांच की गई। शारीरिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता परखने के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

विद्यालय के एनसीसी अधिकारी मुकेश शर्मा भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं विद्यालय की टीजीटी शिक्षिका गायत्री ने भी भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed