फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2.72 crore rupees will be spent on Dhanotu and Bad Basti road: Pathania

धनोटू और बद बस्ती सड़क पर खर्च होंगे 2.72 करोड़ रुपये : पठानिया

Mon, 29 Sep 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
2.72 crore rupees will be spent on Dhanotu and Bad Basti road: Pathania
शाहपुर (कांगड़ा)। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को मुंदला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 से जुड़ने वाली धनोटू-वाया बद बस्ती सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि 3.670 किलोमीटर लंबी यह सड़क नाबार्ड के अंतर्गत 2.72 करोड़ रुपये से बनेगी।
विज्ञापन

इस सड़क के बनने से अप्पर लदवाड़ा, बद बस्ती, धनोटू और अपर मुंदला के लगभग 1500 लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। विधायक पठानिया ने कहा कि कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी के लगभग 12.65 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। 9.80 करोड़ रुपये से ललेटा–बणुमहादेव सड़क का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलशक्ति विभाग ने पेयजल योजनाओं पर 40 लाख रुपये खर्च किए हैं। मुंदला पंचायत के कालाबस्ती में 12 लाख रुपये से नया 63 केवी ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जाएगा। इस दौरान सड़क निर्माण के लिए छह कनाल जमीन दान करने वाले करतार चंद, जीवन कुमार और देश राज का विधायक ने सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्राथमिक स्कूल लदवाड़ा, भाटी, मकरोटी, उपाहु और त्रेंबला के 98 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। आदर्श महिला मंडल 45 मील, ऋद्धि सिद्धि महिला मंडल, चिन्मय महिला मंडल लदवाड़ा और लाहेश्वरी महिला मंडल मुंदला को 10-10 हजार रुपये के चेक भेंट किए गए।

इस मौके पर पंचायत प्रधान राकेश कुमार, कांग्रेस नेता सरिता सैनी, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, सुनंदा पठानिया, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अजय समयाल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अंकज सूद, जलशक्ति के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा और बीईईओ मिंटो देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed