फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   27 panchayats of Paragpur included in Dehra development block, Surani new development block.

Kangra News: परागपुर की 27 पंचायतें देहरा विकास खंड में शामिल, सुराणी नया विकास खंड

Sat, 21 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
27 panchayats of Paragpur included in Dehra development block, Surani new development block.
पंचायतों को विभाजित-पुनर्गठन करने की अधिसूचना जारी
विज्ञापन

परागपुर की 27 पंचायतें देहरा विकास खंड में शामिल, सुराणी नया विकास खंड
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायतों को विभाजित या पुनर्गठित करने के लिए जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने अधिसूचना जारी कर दी है। शनिवार को जारी अधिसूचना में विकास खंड देहरा में परागपुर विकास खंड की 17 और नगरोटा सूरियां की 10 ग्राम पंचायतों को शामिल कर दिया गया है। देहरा विकास खंड में अब कुल 55 पंचायतें होंगी। जबकि परागपुर ब्लॉक में 62 पंचायतें रह जाएंगी। इसी तरह देहरा विकास खंड की 51 ग्राम पंचायतों के लिए नए बने विकास खंड सुराणी (ज्वालामुखी विस क्षेत्र) में शामिल करके विकास खंडों का पुनर्गठन किया गया है। इससे पहले ज्वालामुखी विस की ग्राम पंचायतें विकास खंड देहरा में थीं लेकिन जिलाधीश कांगड़ा की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब विकास खंड सुराणी अलग विकास खंड के तहत काम करेगा। सुराणी विकास खंड के तहत ज्वालामुखी विस क्षेत्र की 51 पंचायतें होंगी। इसी तरह जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायतों को विभाजित करके नए विकास खंड पालमपुर में विकास खंड भवारना की 24, पंचरुखी की सात और बैजनाथ की पांच ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इससे पहले पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग बैजनाथ, पंचरुखी और भवारना विकास खंडों पर निर्भर थे। अब खंड विकास कार्यालय पालमपुर में कुल 36 पंचायतें होंगी। इसके बारे में बीडीओ देहरा मुकेश ठाकुर ने जिलाधीश कांगड़ा की ओर से अधिसूचना जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed