फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   25 tola gold, 10 tola silver and 44 thousand rupees cash were stolen

Kangra News: 25 तोले सोना, 10 तोले चांदी और 44 हजार रुपये नकदी उड़ाई

Wed, 28 Feb 2024 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
25 tola gold, 10 tola silver and 44 thousand rupees cash were stolen
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत गांव बलाहरा में शातिर चोरों ने एक घर के ताले तोड़ कमरे के भीतर अलमारियों से लाखों के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। थाना खुंडियां में इस वारदात को लेकर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी खुंडियां रवि दत्त ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाल रही है।
विज्ञापन

कल्याण सिंह पुत्र मिलखी राम निवासी बलाहरा, खुंडियां ने थाना खुंडियां में शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 फरवरी को वह अपनी पत्नी सहित शाम को चचेरे भाई के यहां भंडारे और जगराते में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने घर में सभी जगह ताले लगाए हुए थे और घर में कोई भी सदस्य नहीं था। आसपास के पड़ोसी भी जगराते में गए हुए थे। जब वे देर रात अपने घर लौटे तो जैसे ही जाली का दरवाजा खोला तो अंदर का दरवाजा पहले ही आधा खुला हुआ था और जो ताला दरवाजे में फिक्स था टूटा हुआ था। जैसे ही वे कमरे के अंदर आए तो अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

अलमारी का लॉकर भी टूटा था और स्टोर में रखी तीन अलमारियों के ताले भी उखड़े हुए थे। अलमारियां खुली थीं और सारा सामान बिखरा हुआ था। मंगलवार सुबह उन्होंने पंचायत प्रधान और थाना में सूचना दी और परिवार सहित अलमारियों का सामान चेक किया तो पाया कि सोने की लेडीज-जेंट्स अंगूठियां, मंगलसूत्र, चैन लॉकेट, चांदी का पायल सेट, चांदी के कंगन, 44 हजार रुपये नकदी, सोने के टॉप्स, सोने की चूड़ियां, नोजपिन, सोने के क्लिप, सोने के झुमके, मांग टिक्का, सोने के सेट, गले का हार, चांदी की कटोरी, घ्रुव और कलीरा आदि मिलाकर कुल 25 तोले सोना, 10 तोले चांदी और 44 हजार की नकदी चोरी पाई गई है। पुलिस ने कल्याण सिंह के ब्यान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला थाना में दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed