फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   25 to 40 percent dry water in 40 drinking water schemes

Kangra News: 40 पेयजल योजनाओं में 25 से 40 फीसदी तक सूखा पानी

Wed, 12 Jun 2024 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
25 to 40 percent dry water in 40 drinking water schemes
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बढ़ती गर्मी के साथ जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कांगड़ा में 40 के करीब पेयजल योजनाओं का जलस्तर कम हो गया है। परियोजनाओं का जलस्तर कम होने से जिले के कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है और लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा में जलशक्ति विभाग के सर्किल धर्मशाला में करीब 21 परियोजनाएं और नूरपुर सर्किल में करीब 19 परियोजनाओं के जलस्तर में 25 से 40 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। दो सप्ताह पहले विभाग की 32 पेयजल परियोजनाओं के जलस्तर में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, विभाग की पेयजल गिरावट पर नजर बनाए हुए और विभाग ने पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में दूसरी परियोजनाओं से सप्लाई शुरू कर दी है ताकि लोगों को इस गर्मी के मौसम में पेयजल की ज्यादा किल्लत न हो।
विज्ञापन

धर्मशाला सर्किल के तहत इस समय उपमंडल धर्मशाला, देहरा और जससिंहपुर में पेयजल योजनाओं के जलस्तर में कमी आई है। इसके चलते यहां पर पानी की किल्लत शुरू हो गई है। जबकि सर्किल नूरपुर के तहत कोटला, जवाली और नगरोटा सूरियां में बढ़ती गर्मी के चलते परियोजनाओं पर असर पड़ा है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के सर्किल धर्मशाला के अधीक्षण अभियंता रंजीत चौधरी ने कहा कि बढ़ती गर्मी के साथ विभाग पेयजल योजनाओं के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। पेयजल की कमी के चलते लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो उसके लिए विभाग की ओर दूसरी योजनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करना शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी की बर्बादी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed