फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   25 patients examined at the Matru-Pitru Seva OPD.

Kangra News: मातृ-पितृ सेवा ओपीडी में की 25 मरीजों की जांच

Sun, 23 Aug 2026 08:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
25 patients examined at the Matru-Pitru Seva OPD.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला की ओर से इस्कॉन के सहयोग से संचालित मातृ-पितृ सेवा ओपीडी में रविवार को 25 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सीएस राठौर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित वर्मा और एमडी मेडिसिन डॉ. सुभाष ठाकुर ने मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार प्रदान किया। डॉ. अतुल गुप्ता ने समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित दिनचर्या और आध्यात्मिक संतुलन अपनाने पर बल दिया।

----------
30 अगस्त को लगेगा नेत्र जांच शिविर
आईएमए धर्मशाला और रोटरी आई अस्पताल मारंडा के संयुक्त तत्वावधान में 30 अगस्त को आईएमए भवन धर्मशाला में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक विशेष नेत्र जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में रोटरी आई अस्पताल मारंडा के निदेशक डॉ. सुधीर सल्होत्रा और एसोसिएट निदेशक डॉ. रोहित कुमार लोगों की आंखों की जांच कर परामर्श देंगे। डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि शिविर में बुजुर्गों, मधुमेह व उच्च रक्तचाप के मरीजों के अलावा नजर की कमजोरी और आंखों की थकान जैसी समस्याओं की जांच होगी। साथ ही उन्होंने समय रहते जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed