फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   24 thousand blown away from the account after getting recharge of Rs 79

79 रुपए का रिचार्ज करवाने के बाद पूर्व मास्टर के खाते से उड़ गए 24 हजार

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
24 thousand blown away from the account after getting recharge of Rs 79
लंज (कांगड़ा)। सेवानिवृत्त शिक्षक को अपने अकाउंट से एयरटेल का 79 रुपये का रिचार्ज करना महंगा पड़ गया। रवि डोगरा ने बताया कि उन्होंने 27 नवंबर को अपने अकाउंट से 79 रुपये का एयरटेल का रिचार्ज किया था।
विज्ञापन

उसके बाद न जाने कैसे उनके अकाउंट से 29 नवंबर को तीन बार 5-5 हजार रुपये कुल राशि 15 हजार निकल गए। उसके बाद भी एक दिसंबर को तीन चार बार कुल 9 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की निकासी का कोई मैसेज नहीं आया। यहां तक कि किसी प्रकार का ओटीपी भी नहीं आया, न ही उन्होंने किसी से कोई जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट में और भी पैसे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें 1 दिसंबर पेंशन आने का मैसेज आया तो उन्होंने पाया कि उनके अकाउंट में पैसे कम हैं फिर अपने बेटे को बताया कि उनके अकाउंट में पेंशन आने के बाद कम राशि दर्शायी जा रही है। इस पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके पैसे किसी ने उड़ा लिए है। वहीं उन्होंने बताया कि बैंक में शिकायत की है कि उनके पैसे ऐसे कैसे निकल सकते हैं। वहीं, पीएनबी शाखा प्रबंधक मसरूर अभिषेक ने बताया कि हमने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और साइबर सैल को कर दी है। पूरी जांच के बाद पता चल जाएगा कि कैसे यह पैसे निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed