{"_id":"5b3e5a514f1c1b07278b4be9","slug":"21530813009-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन विभाग ने 15 होटलों को पुन: जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन विभाग ने 15 होटलों को पुन: जारी किए नोटिस
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन विभाग कांगड़ा ने मैक्लोडगंज क्षेत्र के 15 होटल मालिकों को पुन: नोटिस जारी किए हैं। होटल मालिकों को 9 और 10 जुलाई को पर्यटन विभाग के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। अगर इस दौरान भी होटल मालिकों ने नोटिस रिसीव नहीं किए तो विभाग इन होटलों की जांच करेगा। उसके बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त पूर्व में 12 अन्य होटल संचालकों की ओर से कोई जवाब न आने पर होटल इंस्पेक्टर को संबंधित होटलों के निरीक्षण के आदेश जारी किए गए हैं। गौर रहे कि इससे पहले भी पर्यटन विभाग ने इन 15 होटल मालिकों को नोटिस जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने नोटिस को ही रिसीव नहीं किया था। इसके चलते अब पुन: नोटिस भेजे गए हैं। निर्धारित तिथि को संबंधित होटल मालिक कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो उसके उपरांत उन पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विभाग को मिली है 71 होटलों की सूची
जानकारी के अनुसार प्रदेश हाईकोर्ट में चल रहे मामले के तहत 71 होटलों की सूची पर्यटन विभाग को मिली है। सूची में जो होटल हैं, उनमें से 16 होटल ही पर्यटन विभाग के पास रजिस्टर्ड हैं, जबकि 28 होटलों का मामला पर्यटन विभाग की ओर से नगर निगम को भेजा गया है, क्योंकि कुछ होटल मालिकों ने हवाला दिया था कि उन्होंने नगर निगम को अपने दस्तावेज सौंपे हैं।
विज्ञापन
कोट्स
15 होटल मालिकों को पुन: नोटिस जारी किए हैं। होटल मालिकों को 9 व 10 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। वहीं 12 अन्य होटलों जिनका जवाब विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है, उनके निरीक्षण के होटल इंस्पेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं।
- मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा।