फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दुराचार मामले के आरोपी को तीन दिन पुलिस रिमांड

दुराचार मामले के आरोपी को तीन दिन पुलिस रिमांड

Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दुराचार मामले के आरोपी को तीन दिन पुलिस रिमांड
दुराचार के आरोप में तीन दिन की रिमांड
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ में लड़की से दुराचार मामले में कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। बैजनाथ उपमंडल की एक लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बैजनाथ के ही एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोप लगाए। लड़की ने पुलिस को बताया कि साल 2016 में उसकी उक्त व्यक्ति से पहचान हुई, जबकि उसके एक साल बाद 2017 में उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। वह लगातार उसे यही कहता रहा कि वह उससे जल्द शादी कर लेगा लेकिन, उसे बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। इसके बाद व्यक्ति ने युवती को यह बात किसी को भी न बताने की धमकी दी। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed