फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पर्यटन से युवाओं को मिलेगा रोजगार: रविंद्र शर्मा

पर्यटन से युवाओं को मिलेगा रोजगार: रविंद्र शर्मा

Fri, 04 May 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन से युवाओं को मिलेगा रोजगार: रविंद्र शर्मा
पर्यटन से मिलेगा रोजगार : रविंद्र
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय जनता पार्टी पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रविंद्र शर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए अपार संभावनाएं हैं। कांगड़ा जिले में भी पर्यटन को पंख

लगने वाले हैं। लोकसभा सांसद शांता कुमार पर्यटन को लेकर काफी समय से प्रयासरत हैं और प्रदेश सरकार ने भी उनके प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए कदम बढ़ाए हैं। पर्यटन से ही रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। इससे युवा वर्ग की बेरोजगारी समाप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार पर्यटन नीति में बदलाव कर सकती है। भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ ने भी अपने सुझाव विजन डॉक्युमेंट के माध्यम से पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिए हैं। जल्द प्रदेश सरकार नई योजनाओं पर काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed