फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अवैध होटल बंद होने से बेरोजगार युवकों ने मांगा रोजगार

अवैध होटल बंद होने से बेरोजगार युवकों ने मांगा रोजगार

Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध होटल बंद होने से बेरोजगार युवकों ने मांगा रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बिजली और पानी के कनेक्शन कटने के बाद बंद हुए होटलों से वहां काम करने वाले बेरोजगार हुए कर्मचारियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई है। मंगलवार को होटल कर्मचारियों ने मैक्लोडगंज से उपायुक्त कांगड़ा के धर्मशाला स्थित कार्यालय तक रैली निकाली। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उन्हें रोजगार देने के लिए मांग पत्र सौंपा।

होटल बंद होने से बेरोजगार हुए कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता है कि होटल किस वजह से बंद हुए हैं, लेकिन इससे सैकड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है। अब उन्हें परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। क्योंकि होटल संचालकों ने उन्हें वेतन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब ऐसी परिस्थिति में रोजगार मिलना भी इतना आसान नहीं है। इसलिए सरकार हमारे लिए रोजगार का प्रबंध करे ताकि हम रोजगार हासिल कर अपने परिवार का बिना किसी समस्या से निर्वाहन कर सकें। प्रदर्शन में अतुल भारद्वाज, जुल्फी राम, तिलकराज, सुनील, तुषार, कर्ण, रमेश, गणेश ठाकुर, अजय, सुरिंद्र, बबीता, भूरी सिंह, पवन कुमार, कुलदीप, किशन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed