फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सूबे की औद्योगिक नीति होगी सरल: विक्रम

सूबे की औद्योगिक नीति होगी सरल: विक्रम

Sat, 24 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सूबे की औद्योगिक नीति होगी सरल: विक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परागपुर/देहरा/डाडासीबा (कांगड़ा)। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार हिमाचल में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक नीतियों का सरलीकरण कर रही है, ताकि सूबे में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगें। उन्होंने कहा कि पहले अनेक खामियों के चलते प्रदेश में औद्योगिकीकरण की रफ्तार धीमी रही है, लेकिन मौजूदा सरकार औद्योगिकीकरण की नीतियों का सरलीकरण कर ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है कि पूरे भारत से उद्योगपति हिमाचल में निवेश कर उद्योग लगाने में रुचि रखें। यह बात उद्योग मंत्री ने जसवां परागपुर की कड़ोआ पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विस क्षेत्र में लंबे अरसे के बाद विधायक और सरकार का तालमेल बना है। इसलिए कार्यकर्ताओं और लोगों के मन में भारी उत्साह है और उन्हें उम्मीद बंधी है कि अब इलाके का विकास होगा। इस दौरान उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कड़ोआ, शिवपुरी, समनोली और मोइन गुराल में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने रावमापा कड़ोआ में साइंस ब्लॉक बनाने, बीहण में एक हैंडपंप, कड़ोआ में एक वर्षाशालिका बनाने, समनोली पंचायत में महिला मंडल भवन के लिए एक लाख 50 हजार और फर्नीचर के लिए 20 हजार और समनोली में सवा लाख लीटर क्षमता का पेयजल टैंक बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कड़ोआ पेयजल योजना के आटोमेशन की घोषणा की और बताया कि यह देहरा उपमंडल की पहली स्वचालित योजना होगी। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, विनोद शर्मा, रुपेंद्र सिंह डैनी, अशोक भारद्वाज, बख्शीश कुमारी, मुकेश सोनी, बिटू समनोल, सुदेश कुमारी, सपना देवी, जगजीत चौहान, राकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, तरसेम लाल, बालक राम, तीर्थराम, कुलदीप कुमार, अरुण कुमार, पण्डित आशाराम, रणवीर सिंह, पूनम धीमान, रोहित दुबे, रजनीश धीमान, जीएस राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed