{"_id":"5a5a4be44f1c1bee408b4a2f","slug":"21515867108-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से संवरेगी भवारना-मलोग सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से संवरेगी भवारना-मलोग सड़क
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डरोह (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल भवारना के तहत आने वाली भवारना से मलोग सड़क अब जल्द ही नए लुक में नजर आएगी। इसके लिए विभाग ने कमर कस ली है। वहीं, सड़क को चकाचक करने के लिए फिलहाल एक माह के लिए बंद कर दिया है। इससे इस ओर से जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन अब वाया हैंजा वदईं जा रहे हैं।
भवारना से मलोग इस सड़क की कुल लंबाई छह किलोमीटर है। इस सड़क को संवारने के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। विभाग ने पहले ही इस सड़क को बेहतर बनाने के लिए सड़क के दोनों ओर पक्की नालियां बना कर बरसात के पानी की निकासी का प्रावधान कर दिया है। वहीं, कई जगह इस सड़क के संकरे और घुमावदार मोड़ों को भी खोला गया है, ताकि छोटे बड़े वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके बाद विभाग ने कई जगह नए डंगों का निर्माण भी किया है। अब विभाग का अगला कार्य सड़क में जहां पानी का बहाव ज्यादा है। उन हिस्सों को कंकरीट से बनाना है। इसके लिए इस सड़क में कई ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां यह कार्य होना है। विभाग की मानें तो छह किलोमीटर इस सड़क में लगभग 600 मीटर सड़क पर कंकरीट का काम होना बाकी है। बोदा निवासी कुलजीत सिंह, भूमि सिंह, सिहोल के अजय कुमार, मलोग के करतार सिंह, अजय राणा और बिक्रम राणा ने बताया कि सड़क की हालत कुछ हिस्सों पर इतनी खराब हो चुकी थी कि इस पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। कई बार इस सड़क पर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस बार सड़क के दोनों ओर पक्की नालियां बना कर बेहतर काम किया है। अब कंकरीट कार्य से सड़क में ओर सुधार होगा। उधर, लोनिवि भवारना उपमंडल के सहायक अभियंता अनूप कुमार सूद ने बताया कि भवारना से मलोग सड़क में कंकरीट कार्य शुरू कर दिया है।