फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   21 shuttlers from across the district will gather in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में 21 से जुटेंगे जिले भर के शटलर

Sat, 14 Sep 2024 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
21 shuttlers from across the district will gather in Dharamshala
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से 21 सितंबर से अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग की जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि लड़कों एवं लड़कियों की इस प्रतियोगिता में एकल और युगल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

एकल मुकाबले में पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी जिला कांगड़ा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त युगल मुकाबले में केवल अंडर-13 आयु वर्ग में विजेता और उपविजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 18 सितंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

अंडर-11 आयु वर्ग में जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी, 2014 के बाद हुआ है और अंडर-13 आयु वर्ग में जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी, 2012 के बाद हुआ है, वह इसमें भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ इसी वर्ष से जिला स्तर पर कैश प्राइज प्रतियोगिताओं का आयोजन हर वर्ग में आयोजित करेगा। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ नवंबर माह में अंडर-9 आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगा, जिससे छोटे बच्चों की प्रतिभा तराशने में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed