{"_id":"5c4df683bdec222be7357d76","slug":"201548613251-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसोटी जिंदगी के बाद रुप में नजर आएंगे आलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसोटी जिंदगी के बाद रुप में नजर आएंगे आलोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसोटी जिंदगी के बाद ‘रूप’ में नजर आएंगे आलोक
रूप धारावाहिक में मनीष का किरदार निभा रहे आलोक
सोमवार से कलर टीवी पर रात दस बजे आएगा धारावाहिक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कसौटी जिंदगी की, कियामत और मिसेज कौशिक की पांच बहुएं जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके धर्मशाला के आलोक नरूला अब कलर टीवी के रूप धारावाहिक में नजर आएंगे। रूप धारावाहिक में आलोक नुरूला मनीष का किरदार निभा रहे हैं। धारावाहिक का प्रसारण कलर टीवी में सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे होगा। आलोक लंबे समय से मुंबई में रहकर छोटे पर्दे पर अभिनेता के तौर पर काम कर रहे हैं। इस बीच कई सुपर हिट धारवाहिक में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं। आलोक की इस उपलब्धि से धर्मशाला में खुशी की लहर है।
आलोक इससे पहले कसोटी जिंदगी की, कियामत, मिसेज कोशिक की पांच बहुएं, सावधान इंडिया और शी फिर कोई है आदि प्रमुख धारावाहिकों में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं। आलोक के पिता रोशन लाल नुरूला ने बताया कि आलोक को बचपन से ही अभिनय का शौक था। इसके चलते पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से मुंबई में हैं। आलोक ने अपने अभिनय के दम पर मुंबई में नाम कमाया है। यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनका बेटा मुंबई में अभिनय कर खूब नाम कमा रहा है।