{"_id":"5b7da18b42c792465f7cebc0","slug":"201534960011-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में डेढ़ वर्ष से रुकी हैं कानूनगो की पदोन्नतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में डेढ़ वर्ष से रुकी हैं कानूनगो की पदोन्नतियां
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में डेढ़ वर्ष से नहीं हुई कानूनगो की पदोन्नति
कांगड़ा। जिला पटवार एवं कानूनगो संघ जिला कांगड़ा की बैठक जिला प्रधान प्यारे लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में डेढ़ वर्ष से कानूनगो की पदोन्नतियां रुकी हुई हैं, जिस कारण से जनसाधारण के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में चौकीदारों की नियुक्तियां न होने से भी जनमानस के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि कांगड़ा जिला के अतिरिक्त अन्य जिलों में उपरोक्त भर्तियां हो चुकी हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव अजय पठानिया, कोषाध्यक्ष अरुण वाला, विजय मन्हास, सरजीवन, गोपाल, राकेश, सूरज, कमल, संगठन मंत्री शशि शर्मा, पूर्ण संतोष वर्मा, राकेश प्रवीण, परविंदर, स्वरूप और सुशील डोगरा इत्यादि उपस्थित रहे।