फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा बगवां उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

नगरोटा बगवां उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

Thu, 14 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
विज्ञापन

पार्षद पद के उप चुनाव को दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
अनिल भंडारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगर परिषद नगरोटा बगवां के वार्ड नंबर-सात के 28 जून को होने बाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला होगा। चुनाव के लिए केवल दो ही उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे चुनाव और अधिक रोचक हो गए हैं। क्योंकि, दोनों दलों के कुल सात में से 3-3 निर्वाचित पार्षद हैं, जबकि वार्ड नंबर-सात के लिए चुनाव होना है। ऐसे में अब जिस भी पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा, नगर परिषद नगरोटा बगवां पर उसी का कब्जा होगा।

हालांकि मौजूदा समय में भाजपा समर्थित पार्षद नगर परिषद पर काबिज हैं, लेकिन निवर्तमान पार्षद अरुण कुमार कूका के विधायक बनने के बाद पार्षद का एक पद रिक्त हो गया था। इस पर चुनाव आयोग 28 जून को उप चुनाव करवाएगा। उपचुनाव में जहां भाजपा अपनी साख को बचाने को पूरा जोर लगाएगी, तो कांग्रेस नगर परिषद पर कब्जा जमाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बहरहाल यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस नहीं लेता है, तो 28 जून के यह चुनाव दिलचस्प होगा। इस पर नगर वासियों के अलावा राजनीतिक पंडितों की भी निगाहें टिकी हुई हैं। उधर, नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन वीरवार को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार चेतन कुमार ने समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारी तहसीलदार मनोज कुमार को पर्चा सौंपा। इस मौके पर कीमत नागपाल, पार्षद मधु शर्मा, जोगिंद्र सेठ, नीरज कुमार, हरीश मेहरा, अनुज कुमार, अनिल कुमार और अन्य मौजूद थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 15 जून को नामांकन पत्रों की जांच, 18 जून को नाम वापसी और 28 जून को चुनाव होगा। निर्धारित तिथि को मतदान रावमापा (कन्या) नगरोटा बगवां में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed