फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छात्रावास में विद्युत कनेक्शन को जारी हुई धनराशि

छात्रावास में विद्युत कनेक्शन को जारी हुई धनराशि

Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
छात्रावास में विद्युत कनेक्शन को जारी हुई धनराशि
छात्रावास में विद्युत कनेक्शन को राशि जारी
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश आयुर्वेद विभाग ने राजीव गांधी स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला में कन्या छात्रावास को सुचारु करने के लिए राशि जारी कर दी है। आयुर्वेदिक संस्थान में डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि से तैयार कन्या छात्रावास विद्युत कनेक्शन न होने के कारण उद्घाटन के बावजूद बंद पड़ा था। अमर उजाला ने सोमवार को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। प्रदेश सरकार ने कन्या छात्रावास, फार्मेसी भवन, जेनेरेटिक केयर सेंटर और नर्सिंग कॉलेज के नए भवन के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए 8 लाख 41 हजार की राशि जारी कर दी है। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ने मंगलवार को संस्थान का दौरा कर विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना की प्रक्रिया शुरू की है। उधर, संस्थान के प्राचार्य डॉ. वाईके शर्मा ने बताया कि सरकार ने विद्युत बोर्ड के पपरोला स्थित एसडीओ कार्यालय को यह राशि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि विद्युत कनेक्शन मिलते ही कन्या छात्रावास को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed