फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वोट बैंक की राजनीति छोड़, जयराम अवैध कब्जों पर ले कड़े कदम

वोट बैंक की राजनीति छोड़, जयराम अवैध कब्जों पर ले कड़े कदम

Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
वोट बैंक की राजनीति छोड़, जयराम अवैध कब्जों पर ले कड़े कदम
सीएम को अवैध कब्जों पर होना होगा सख्त
विज्ञापन

शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को दी नसीहत
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शांता कुमार से मिले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तीन दिन ही हुए थे कि शांता ने अब मुख्यमंत्री को अवैध कब्जों को लेकर सुझावों के साथ नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा है कि अवैध कब्जों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम कोर्ट के आदेशों का भले ही पूरा पालन कर रहे हैं लेकिन, आने वाले समय में उन्हें कोर्ट की फटकार या अन्य विरोधियों की बात न सुनने पड़े लिहाजा, उन्हें अवैध कब्जों पर सख्त होना होगा। शांता ने उन्हें यह भी कह दिया है कि पूर्व सरकारों के किए कामों की फटकार जयराम सरकार सुन रही है लेकिन, आगे से ऐसा न हो इसलिए जयराम को वोट बैंक की राजनीति छोड़कर कुछ कड़े कदम भी उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासन और शासन सुधरेगा। इसके साथ ही प्रदेश के विकास के साथ देश में भी हिमाचल का नाम नए कामों को लेकर एक नई मिसाल होगा। शांता की नसीहत पर अब जयराम सरकार इस पर क्या अमल करती है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed