{"_id":"5ab7e5094f1c1ba8768b7561","slug":"201522001161-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में फंसे पंकज के पिता का चंडीगढ़ में चल रहा ईलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरिया में फंसे पंकज के पिता का चंडीगढ़ में चल रहा ईलाज
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल भंडारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की ओर से बंधक बनाए जाने की खबर के बाद पंकज कुमार की माता सुदर्शना देवी बेसुध हो गई हैं। घर आने-जाने वालों से केवल यही बात कहती है कि मेरे बेटे का वापस ले आओ। वहीं, पंकज के पिता वेद प्रकाश का पीजीआई चंडीगढ़ में गुर्दों का इलाज चल रहा है। नगरोटा बगवां के रढ गांव के पंकज की आखिरी बार घर वालों के साथ 31 जनवरी को बात हुई है। इसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया है।
हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार और एसडीएम नगरोटा बगवां सिद्धार्थ आचार्य ने परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने भी पीड़ित परिवार से संपर्क किया है। उधर, उस्तेहड़ पंचायत के प्रधान अविनाश उपाध्याय ने बताया कि नाइजीरिया में फंसे पंकज कुमार के परिवार वालों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। पंकज के पिता की दोनों किड़नियां फेल हो गईं थीं। पंकज की माता ने अपनी किड़नी दान की है। पंकज के पिता वेदप्रकाश पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। वहीं माता घर में हैं।