फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सहकारी सभा के अफसर की संपति कुर्क होने बची

सहकारी सभा के अफसर की संपति कुर्क होने बची

Mon, 15 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सहकारी सभा के अफसर की संपति कुर्क होने बची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)।
कृषि सहकारी सभा समिति परागपुर में पूर्व सचिव की ओर से कथित रूप से की गई धनराशि की गड़बड़ की वसूली के लिए संपत्ति नीलाम होनी थी। संपत्ति की नीलामी के लिए समाहर्ता एवं उपपंजीयक धर्मशाला सुधीर कटोच भी उपस्थित रहे। लेकिन, उनकी मौजूदगी में आरोपी पूर्व सचिव ने डेढ़ लाख रुपये मौके पर जमा करवाए। बकाया तीन लाख पचास हजार रुपये 15 फरवरी 2018 से पहले जमा कराने का उसने करार किया। वर्ष 2003 में परागपुर सहकारी सभा में 4 लाख 43 हजार रुपये की गड़बड़ी हुई थी। सभा ने 15 सितंबर 2003 में सहायक पंजीयक देहरा के पास मामले को लेकर केस कर दिया। इसके बाद मामला 28 सितंबर 2010 को समाहर्ता एवं उपपंजीयक धर्मशाला के पास चला गया था। इस पर 16 दिसंबर को पूर्व सचिव की संपत्ति के कुर्की के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन, पूर्व सचिव ने नीलामी के दिन पांच लाख रुपये में से डेढ़ लाख रुपये जमा करवाए जाने पर नीलामी प्रक्रिया 15 फरवरी 2018 तक स्थगित कर दी गई। फिलहाल कुर्की रोक दी गई, लेकिन बकाया धनराशि उसे निर्धारित समय में जमा करवानी होगी। परागपुर का यह मामला कई वर्षों से सुर्खियों में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed