फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पेंशनरों ने नूरपुर में मनाया सम्मान समारोह

पेंशनरों ने नूरपुर में मनाया सम्मान समारोह

Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों ने नूरपुर में मनाया सम्मान समारोह
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट पेंशनर्स संघ नूरपुर ने इंदिरा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने की। इस अवसर पर संघ ने 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ पेंशनर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि कांगड़ा जिला के कोषाधिकारी आरवी गिरी ने क्षेत्र के 80 वर्ष पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों हरि राम, कांशी राम, ओपी गुप्ता, बंसी लाल गुप्ता, सत्या देवी, जयप्रकाश, कौशल्या देवी, वाईएन शर्मा और लेखराज शर्मा को सम्मानित किया। समारोह के दौरान संघ के अध्यक्ष की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संगठन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में की जा रही गतिविधियों का ब्योरा दिया तथा पेंशनरों की मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। संघ के प्रधान एसएल गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अवगत कराया कि संघ काफी अरसे से पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाता आया है। इनमें पंजाब की तर्ज पर 65,70,75 वर्ष की आयु के पेंशनरों को क्रमश: 5,10 और 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ोत्तरी और दो साल के अंतराल पर यात्रा सुविधा के रूप में एक अतिरिक्त पेंशन, मासिक मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये करना आदि मांगें शामिल हैं। समारोह में मुख्य अतिथि आरवी गिरि ने कहा कि अपने हक के लिए लड़ना और मांगों को सरकार तक नियमित तौर पर रखना जरूरी है। पेंशनरों के मसले सरकार तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी जसवंत धीमान, सतीश शर्मा, अजीत मेहता, रणजीत सिंह धीमान, आरके गुप्ता, इंद्रपाल शर्मा, अरविंद नयन, कुंदन लाल शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, राकेश गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed