{"_id":"5a5a4be74f1c1bdd408b4a70","slug":"201515867111-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राफ्टसमैन को पंजाब की तर्ज पर मिले वेतन : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राफ्टसमैन को पंजाब की तर्ज पर मिले वेतन : संघ
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश ड्राफ्ट्समैन संघ ने पंजाब की तर्ज पर प्रदेश के ड्राफ्ट्समैन को भी वेतन और वित्तीय लाभ देने की मांग उठाई है। ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर अपना मांग पत्र सौंपा है। संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में ड्राफ्ट्समैन को भी पंजाब की तर्ज पर संशोधित वेतनमान देने की मांग उठाई। इसके अलावा जूनियर ड्राफ्ट्समैन से ड्राफ्ट्समैन बनने के लिए लगाई गई 12 वर्षों की समय सीमा को कम कर 5 वर्ष करने और जूनियर ड्राफ्ट्समैन बनने पर ग्रेड पे देने के लिए लगाई गई दो वर्ष की समय सीमा को समाप्त किया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार, धर्मशाला इकाई प्रधान मनवीर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, कुलदीप कुमार, राकेश सिंह, चेतन ठाकुर, अतुल नाग, अर्जुन सिंह, संजय कुमार, संजीव कुमार, अजय सूद और निश्चित कुमार आदि मौजूद रहे।