फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डायरिया को लेकर स्वास्थ्य व आईपीएच विभाग आमने सामने

डायरिया को लेकर स्वास्थ्य व आईपीएच विभाग आमने सामने

Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
डायरिया को लेकर स्वास्थ्य व आईपीएच विभाग आमने सामने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के लटवाला और बगौड़ा में फैले डायरिया को लेकर अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग पानी के सैंपलों की रिपोर्ट को लेकर आमने-सामने हो गए हैं। एक विभाग का कहना है कि पानी के सैंपल की रिपोर्ट सही है तो दूसरे विभाग का कहना है कि पानी की रिपोर्ट गलत आई है।

अब इसे लेकर एसडीएम दोनों विभागों से मिल कर बात करेंगे, जबकि वीरवार को बगौड़ा से एक और मरीज डायरिया का गोपालपुर अस्पताल पहुंचा है। उसका इलाज कर घर भेज दिया गया है। लेकिन, अब लटवाला और बगौड़ा में डायरिया कैसे फैला। इसका कारण स्वास्थ्य विभाग के टांडा मेडिकल कॉलेज में भेजे गए पानी के सैंपलों का फेल होना माना जा रहा है, जबकि आईपीएच विभाग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने लेकर टांडा मेडिकल कालेज भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आ गई थी। जिसमें बताया गया था कि पानी की खराबी के कारण ही डायरिया फैला है, लेकिन आईपीएच विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है। आईपीएच विभाग ने भी पानी के सैंपल अपने लैब पंचरुखी में भेजे थे, जबकि चंडीगढ़ के लैब में भी भेजे हैं। जिस पर आईपीएच विभाग का कहना है कि लोगों को जो पीने का पानी जा रहा है, उस सोर्स का पानी सही पाया गया है। जिससे डायरिया फैलने का सवाल ही नहीं पैदा नहीं होता है। अब स्वास्थ्य विभाग डायरिया का कारण खराब पानी तो आईपीएच विभाग पानी को साफ बता रहा है। इससे अब डायरिया कैसे फैला यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिसे लेकर एसडीएम दोनों विभागों से बैठ कर बात करेंगे। उधर, एसडीएम बलवान मंढोत्रा ने कहा कि दोनों विभागों की ऐसी बात उनके ध्यान में आई है। वे जल्द ही दोनों विभागों से बैठ कर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed