फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कोहली, उतम सहित आठ भाजपा नेताओं के निष्का षन का प्रस्ताव पारित

कोहली, उतम सहित आठ भाजपा नेताओं के निष्का षन का प्रस्ताव पारित

Wed, 27 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
कोहली, उतम सहित आठ भाजपा नेताओं के निष्का षन का प्रस्ताव पारित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। भाजपा प्रत्याशी संजय चौधरी की हार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में मंडल भाजपा ने पार्टी के आठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निष्कासन की सिफारिश प्रदेश भाजपा से कर दी है।

मंडल भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन कर भाजपा प्रत्याशी की हार के कई कारणों पर चर्चा की गई। सूत्र बताते हैं कि कार्यकर्ताओं ने इन्हें निष्कासित करने की मांग यह आरोप लगाते हुए की है उन्होंने न तो चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम किया न ही उनके बूथों में भाजपा जीती। ऐसे में प्रस्ताव पारित कर पूर्व जिला अध्यक्ष हिंदवीर कोहली, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उत्तम चौधरी, आईटी सैल के संयोजक वीरेंद्र चौधरी, जिला महासचिव राकेश चौधरी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कुलभाष चौधरी, भाजपा आईटी सेल के वीरेंद्र चौधरी, पवना चौधरी, वीरेंद्र पप्पू, कैप्टन रमेश चौधरी को विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की गई है। यह प्रस्ताव आगामी कार्रवाई के लिए प्रदेश भाजपा को भेज दिया है। मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश बराड़ ने आठ भाजपा कार्यकर्ताओं के निष्कासन का प्रस्ताव बैठक में पारित किए जाने की पुष्टि की है। प्रस्ताव पारित कर ऐसे पदाधिकारियों की सूची प्रदेश भाजपा को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में भितरघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश हाईकमान की ओर से अगले जो भी निर्देश मिलते हैं, मंडल उस पर अमल करेगा। उधर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उत्तम चौधरी ने मंडल की ओर से भेजी गई इस सिफारिश को एकतरफा करार दिया है। चौधरी ने कहा कि उन्होंने दशकों से पार्टी के लिए मेहनत से काम किया है। प्रस्ताव पारित करने वाले पहले अपने बूथों की समीक्षा करें कि उनके बूथों में भाजपा को कितनी लीड मिली। जिन बूथों में भाजपा को लीड नहीं मिली तो उनके निष्कासन का प्रस्ताव क्यों नहीं पारित किया गया? पार्टी हाईकमान को पूरी यथा स्थिती से तथ्यों सहित अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed