फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इंदौरा को मिला एसडीएम कार्यालय का तोहफा

इंदौरा को मिला एसडीएम कार्यालय का तोहफा

Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
इंदौरा को मिला एसडीएम कार्यालय का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा विस क्षेत्र को शनिवार को एसडीएम कार्यालय की सौगात मिल गई। शनिवार को सीएम का इंदौरा का प्रस्तावित कार्यक्रम बारिश की भेंट चढ़ गया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एसडीएम कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही करीब एक करोड़ की लागत से निर्मित ढांगू पुलिस चौकी के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नूरपुर के एसडीएम आबिद हुसैन सादिक और जिला कांगड़ा के एसपी रमेश छाजटा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इंदौरा कॉलेज के गर्ल्स होस्टल के भवन में खुल रहे एसडीएम कार्यालय का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया। इस अवसर पर गरीब कन्या की शादी के लिए 5100 रुपये की राशि भेंट की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने बताया कि तेज बारिश की वजह से मुख्यमंत्री का जिला कांगड़ा का दौरा रद्द होने के चलते उनके निर्देशानुसार इंदौरा में एसडीएम कार्यालय और ढांगू पीर पुलिस चौकी के भवन का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इंदौरा के पूर्व विधायक बोध राज, युकां मंडल अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ठाकुर, युवा नेता मलिंद्र राजन, सुधीर कटोच, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, नूरपुर जिला संगठनात्मक अध्यक्ष कर्ण सिंह, पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर, मनमोहन कटोच, भूपाल कटोच, डॉ. अशोक, जिला परिषद देविंद्र मनकोटिया, ठाकुर जर्म सिंह, रमेश, जिप अभिमन्यु कंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed