{"_id":"addf0e9a-33a8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"20-houses-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में 20 मकान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड में 20 मकान जल कर राख
मुलथान (कांगड़ा)/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल की ग्राम पंचायत लुआई में भीषण आग के कारण 20 रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। दोपहर साढ़े बारह बजे अचानक लगी इस भीषण आग में करीब एक करोड़ का माली नुकसान होने की संभावना है। वहीं आगजनी से पूरे गांव में भगदड़ का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
आसपास के आधा दर्जन गांवों के दर्जनों लोगों ने घरों से पानी की ढुलाई कर करीब चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया। इससे शेष तीस मकान सुरक्षित बच गए, लेकिन बीस रिहायशी मकानों को बचाने में नाकाम रहे। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
आगजनी की सूचना मिलते ही एसडीएम बैजनाथ जीसी नेगी तथा मुलथान के तहसीलदार सुमन वाली घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपए नकद तथा कंबल वितरित किए। उन्होंने पटवारी हलका तथा तहसीलदार को नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इस आगजनी में गोपाल पुत्र रिडकू, रोशन लाल पुत्र मखौली राम, संसार चंद पुत्र मखौली राम, गुरदेव पुत्र मखौली, बलदेव पुत्र मखौली, रामधन पुत्र रिडकू, वीर सिंह पुत्र हिरदू, जयदेवी पत्नी चमन लाल, धरांचा पुत्र टेबलू, नूर पुत्र रेवलू, चैंपी पुत्र मखौली, कर्म चंद पुत्र राजेंद्र, प्यारे लाल पुत्र राम चंद, भाग सिंह पुत्र हीरू राम, सोणी पत्नी सूरज, चंद राम पुत्र हीरू तथा सवित्री देवी के मकान जल गए।