{"_id":"5b22adac4f1c1b64068b643e","slug":"191528999340-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को नदी-नालों में जाने से रोकें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को नदी-नालों में जाने से रोकें अधिकारी
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों को नदी-नालों में जाने से रोकें अधिकारी
अमर उजाला असर
डीसी कांगड़ा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में घूमने आने वाले पर्यटक नदी-नालों में प्रवेश न करें, इसके लिए जिला के अधिकारी विशेष ध्यान दें। यह निर्देश डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने धर्मशाला में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इसके अलावा उन्होंने उपमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पानी भरने वाले एवं भूस्खलन संभावित स्थलों को चिन्हित करने और समय रहते वहां सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने को भी कहा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वर्षाकाल में नदियों, नालों, आदि का निरंतर निरीक्षण कर संकट के विषय में अग्रिम चेतावनी देने को कहा। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने इस मामले को वीरवार के अंक में पर्यटक नदी-नालों में लगा रहे गोते, खुले में पी रहे शराब शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए डीसी कांगड़ा ने मानसून पूर्व तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी-नालों में नहाने से रोकने के लिए प्रभाव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।