फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कूहना में फार्मेसी कॉलेज खुलेगा : सीएम

कूहना में फार्मेसी कॉलेज खुलेगा : सीएम

Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कूहना में फार्मेसी कॉलेज खुलेगा : सीएम
कूहना में खुलेगा फार्मेसी कॉलेज : सीएम
विज्ञापन

संसारपुर टेरेस में आदर्श आईटीआई खोला जाएगा
चनौर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर/ रक्कड़ (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं पर वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 110 करोड़ रुपये व्यय करेगी। चनौर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। परागपुर के नक्की में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा के दौरान कई घोषणाएं कीं। सीएम ने जसवां के रक्कड़ के कूहना में फार्मेसी कॉलेज खोलने और संसारपुर टैरेस में आदर्श आईटीआई खोलने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त तीन ग्रामीण सड़कें मुख्य जिला सड़कों में स्तरोन्नत करने, संसारपुर टैरेस के आसपास की मौजूदा सड़कों की मरम्मत के लिए तीन करोड़, ब्रिक्स (विश्व बैंक परिय्योजना) के अंतर्गत रक्कड़ तहसील क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजनाओं के सुधार को 35 करोड़ तथा जसवां क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना के सुधार के लिए ब्रिक्स के अंतर्गत 63 करोड़ रुपये की घोषणा की। डाडासीबा बस अड्डे के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये और खानपुर के समीप स्वां नदी पर पुल के निर्माण के लिए 61.29 करोड़, क्रोआ, सलेटी तथा अलोह में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाडासीबा में प्रसूति कक्ष का निर्माण होगा। तीस बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाडासीबा को 50 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत किया जाएगा। पांच स्वास्थ्य उपकेंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्तरोन्नत किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बाकोटला तथा पीरसलूही के लिए रेडियोलॉजिस्ट के दो पदों के सृजन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डाडासीबा तथा रक्कड़ में मिनी सचिवालय भवनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। डाडासीबा तथा डढ़ोहा धरोहर विश्राम गृहों के रखरखाव के लिए प्रत्येक को 25 लाख रुपये की भी घोषणा की।

संसारपुर टैरेस-बद्दी बस सेवा को हरी झंडी
रक्कड़/ परागपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री ने 201.37 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सियुल खड्ड-डुडकी सड़क तथा 230.67 लाख रुपये की लागत की गोरलधार से नंगल सड़क की आधारशिलाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने संसारपुर टैरेस तथा बद्दी के बीच बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख 25 हजार रुपये और अलग से 31 हजार रुपये का चेक सीएम को सौंपा। परागपुर पंचायत ने 11 हजार और भाजपा मंडल ने 51000 का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीयू का 70 प्रतिशत भाग देहरा और 30 प्रतिशत भाग धर्मशाला में बनेगा। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक रमेश धवाला, होशियार सिंह, राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, दूलो राम, नवीन धीमान, जसवां परागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed