फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मिड डे मील वर्करों का प्रदर्शन

मिड डे मील वर्करों का प्रदर्शन

Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मिड डे मील वर्करों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला, पालमपुर/थुरल (कांगड़ा)। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मिड डे मील बनाने वाले वर्करों ने सीटू के बैनर तले धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया। डीसी दफ्तर के बाहर सैकड़ों वर्करों ने विरोध की आवाज उठाई। जिला भर में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का असर मिला जुला रहा। कांगड़ा ब्लॉक में करीब 50 आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। इंदौरा में 314 में से एक भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं रहा। उपमंडल पालमपुर में भी हड़ताल का मिला जुला असर रहा। अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। भामंस से संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों ने हड़ताल में भाग नहीं लिया है। अधिक्तर स्कूलों में मिड डे मील का खाना बनता रहा। कई स्कूलों में अध्यापकों ने खाना बना कर बच्चों को खिलाया। आंगनबाड़ी सर्कल थुरल के अंतर्गत 25 आंगनवाड़ी केंद्रों ने पूर्ण रूप से हड़ताल रखी। आंगनबाड़ी सर्कल थुरल की सुपरवाइजर सुमन राणा ने बताया कि यहां 25 आंगनबाड़ी केंद्र है जो सीटू से संबंधित हैं। उन्हें बुधवार को पूर्ण रूप से बंद रखा गया है। बाल विकास कार्यालय भेडू महादेव में 240 में से 201 बंद रहे और 39 खुले रहे। भवारना बाल विकास कार्यालय के तहत सभी 230 आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। पंचरुखी बाल विकास कार्यालय के तहत आने वाले सभी 170 आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहे। भेडू महादेव की सीडीपीओ मधु राणा ने कहा कि भेडू महादेव में 201 केंद्र बंद रहे। पंचरुखी में सभी खुले रहे। भवारना सीडीपीओ दिनेश शर्मा ने कहा कि भवारना के सभी 230 केंद्र खुले रहे। कई स्कूलों में मीड डे मील वर्करों के हड़ताल पर जाने पर कई स्कूलों में अध्यापकों ने बच्चों को खाना बना कर खिलाया तो कई में मिड डे मील वर्करों ने बनाया। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौना के प्रधानाचार्य कमलजीत धीमान ने बताया कि इस स्कूल के मिड डे मील वर्करों ने हड़ताल रखी है, लेकिन स्कूल प्रशासन ने खाना बनवाकर बच्चों को खिलाया। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थुरल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने बताया कि हमारे स्कूल के मिड डे मील वर्करों ने हड़ताल नहीं रखी और उन्होंने खाना बनाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर के प्रधानाचार्य सुरेश जंवाल ने कहा कि खाना मीड डे मील के वर्करों ने खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed