{"_id":"5a3aa6fa4f1c1bc9678c3076","slug":"191513793274-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलोहा स्कूल में ढोल जगीरो दा पर झूमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलोहा स्कूल में ढोल जगीरो दा पर झूमे विद्यार्थी
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोहा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य कुसुमलता ने की, जबकि सेवानिवृत्त कर्नल राजेश दुबे मुख्यातिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शौचालय बनवाने और शुद्ध जल का प्रयोग किए जाने पर स्किट पेश की। इसके अलावा अल्का और केशव ने ढोल जगीरो दा पर प्रस्तुति दी। दसवीं की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत पहाड़ी नाटी की दर्शकों ने खूब तारीफ की। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान चैंचला देवी, प्रधानाचार्य सलेटी दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य परागपुर(छात्रा) अनुराधा सूद, प्रधानाचार्य गरली (बाल) अनिरुद्ध शर्मा, हेडमास्टर विजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत कलोहा बलजीत सिंह, उपप्रधान कलोहा मनोज, रिटायर्ड हेडमास्टर वीरेंद्र शर्मा, पीएनबी बैंक कलोहा के प्रबंधक, एडवोकेट संतोष, सूबेदार विजय कुमार, किशोरी लाल, विकेश सूद, सुरेंद्र, पीटीआई नरेंद्र और अन्य स्टाफ सदस्य तथा बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।