{"_id":"5a0b27b74f1c1b6d548bcea7","slug":"191510680503-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला अस्पताल में नहीं मिल रही बीपी व शुगर की दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला अस्पताल में नहीं मिल रही बीपी व शुगर की दवाई
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में मरीजों को बीपी और शुगर की दवाई नहीं मिल रही है। अस्पताल की डिस्पेंसरी में पिछले महीने से बीपी और शुगर की दवाइयों का टोटा है। बीपी और शुगर की दवाइयां अस्पताल की डिस्पेंसरी में उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। बीपी और शुगर के मरीजों को एक महीने में कम से कम दो हजार से लेकर तीन हजार रुपये की दवाइयां खानी पड़ती हैं लेकिन डिस्पेंसरी में दवाइयां खत्म होने के कारण उन्हें अपनी जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। इसके अलावा धर्मशाला अस्पताल की डिस्पेंसरी में अगस्त से शुगर का टीका भी नहीं मिल रहा है। उसके लिए भी मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर में जाकर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
सिर्फ बीपीएल मरीजों को मिल रही दवाई
अस्पताल प्रबंधन सिर्फ बीपीएल मरीजों को बीपी और शुगर की फ्री दवाई दे रहा है, बाकी मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन ने कहा कि बीपी और शुगर की कुछ दवाइयां खत्म हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कंपनी को दवाइयों का ऑर्डर दिया गया है। जैसे ही दवाइयां आएंगी, मरीजों को दे दी जाएंगी।