{"_id":"59e10c8b4f1c1b9e678b59d1","slug":"191507921035-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक अभिनय में धर्मशाला कालेज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूक अभिनय में धर्मशाला कालेज अव्वल
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में चार दिवसीय यूथ फेस्टिवल का चौथा चरण शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षा सलाहकार डा. अमरदेव सिंह मुख्यातिथि रहे। प्राचार्य मधु शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मिमिक्री की प्रस्तुतियां दीं। इन पर निर्णायक मंडल सहित सभी छात्रों ने खूब ठहाके लगाए। मुख्यातिथि डा. अमरदेव ने क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शुरुआत में रूसा को शुरू करने में कुछ समस्याएं जरुर आईं, परंतु अब सुचारू रूप से सभी कालेज उक्त प्रणाली के तहत काम कर रहे हैं। इसके बाद छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें मुख्य रूप से आंचल, रुचि, राजेश तथा कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीणा गौतम ने मुख्यातिथि सहित सभी उपस्थित गण्यमान्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर ठाकुर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन राजेश ठाकुर, एसएस सिपहिया, श्रुति शर्मा, मोनिका रैना, डा वीणा गौतम, प्रो. करण सिंह पठानिया, प्रो. सुनीता, प्रो संजीव कुमार, डा. रमन आदि उपस्थित रहे।
इन्हें मिला सम्मान
वन एक्ट प्ले में राजकीय महाविद्यालय रामपुर प्रथम, आरकेएमवी शिमला व राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान द्वितीय, गौतम कन्या महाविद्यालय हमीरपुर व राजकीय महाविद्यालय मंडी तृतीय रहे। स्किट में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर पहले, राजकीय महाविद्यालय ढलियारा व राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला दूसरे तथा राजकीय महाविद्यालय रामपुर व राजकीय महाविद्यालय संजोली तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मूक अभिनय में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला प्रथम, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर व गौतम कालेज हमीरपुर द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय ढालियारा व राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां तृतीय रहे। मिमिक्री में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा को पहला, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला को दूसरा व उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।