{"_id":"5984bf1d4f1c1bc0328b45ea","slug":"191501871901-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। शाहपुर विस क्षेत्र के एक गांव में एक दुकानदार की ओर से नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर राजिंद्र जसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शाहपुर थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि शाहपुर में दुकान करने वाला आरोपी व्यक्ति वीरवार को उनकी साढ़े सोलह वर्षीय लड़की को अपने साथ ले गया और रात को उससे दुराचार किया। शुक्रवार सुबह जैसे ही आरोपी लड़की को उसके घर छोड़ने आया तो पीड़िता के परिजनों ने शक होने पर आरोपी को पकड़ लिया। लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई तो लड़की के पिता ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया है। डीएसपी राजिंदर जसवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है।