{"_id":"5cb375bebdec224b9d4f7bec","slug":"181555264958-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनू मेरे मालिका औकात बिच रखीं पर झूमा कालेश्वर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनू मेरे मालिका औकात बिच रखीं पर झूमा कालेश्वर महादेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैंनू मेरे मालिका औकात बिच रखीं’पर झूूमे दर्शक
कालेश्वर महादेव मंदिर में बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या
गायक धीरज शर्मा और ममता भारद्वाज की प्रस्तुतियों पर झूमा पंडाल
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। कालेश्वर महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गायक धीरज शर्मा और सारेगामा फेम ममता भारद्वाज के नाम रही। इन दोनों फनकारों की आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला। धीरज शर्मा ने मैंनू मेरे मालिका औकात बिच रखीं भजन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके साथ ही उन्होंने नॉन स्टाप कई हिंदी और पहाड़ी गाने गाकर समा बांधे रखा। धीरज शर्मा के पहाड़ी गीत फौजी मेरेया हो पर युवा खूब थिरके। इनके बाद सारेगामा फेम ममता भारद्वाज ने मंच संभालते हुए मेरे रश्के कंवर से शुरुआत कर एक से बढ़कर एक पंजाबी, पहाड़ी और हिंदी गानों की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं।
ममता भारद्वाज ने जब हिंदी गाना सिटी बजाये नखरे दिखाए शुरू किया तो पूरा पंडाल सीटियों की आवाज से गूंज उठा। इसके बाद पंजाब की आवाज के विजेता रहे पवन हंस ने मैं जट यमला पगला दिवाना जैसे कई पंजाबी हिट गाने गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम देहरा धनवीर सिंह ठाकुर, मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार रक्कड़ राजीव ठाकुर, नायब तहसीलदार रक्कड़ सतीश कुमार, नायब तहसीलदार परागपुर शिव कुमार, बीडीओ परागपुर प्रकाश चंद, सहायक अभियंता (विद्युत) परागपुर मंजीत सिंह, सहायक अभियंता (जन स्वास्थ्य) सुनहेत संजीव राणा, सहायक अभियंता (लोनिवि) राजन अग्रवाल, कानूनगो मदन लाल, थाना अधिकारी (रक्कड़) सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।