{"_id":"5a5ceafd4f1c1b1d368b4a5d","slug":"181516038909-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मांग रहे बच्चों को हटाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीख मांग रहे बच्चों को हटाएगी पुलिस
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पढ़ाई की उम्र में भीख मांग रहे बच्चों को भीक्षावृत्ति से दूर कर उन्हें सही मार्गदर्शन देने के लिए ज्वालामुखी पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने भीक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए छेड़े गए अभियान में ऐसे बच्चों के माता-पिता को अपने बच्चों को मंदिर, पार्किंगों और सार्वजनिक स्थलों पर भीख मांगने के लिए न भेजने की सख्त हिदायत दी है और अगर निर्देशों की अवहेलना हुई तो प्रवासी माता-पिता के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। खैर यह मुहिम कब तक पूरी तरह से सार्थक होती है यह तो समय ही बताएगा बहरहाल ज्वालामुखी पुलिस के इस कदम को अच्छी पहल के रूप में देखा जा रहा है। उधर, डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर परिसर में और शहर के अन्य हिस्सों में भीक्षावृत्ति पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है और जो इनमें संलिप्त है उन्हें आगाह किया गया है कि वे अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए न भेजेें और उन्हें पढाएं, ताकि बच्चों को भविष्य उज्ज्वल बन सके।