{"_id":"5f3976428ebc3eabe945fc3a","slug":"18-people-corona-positive-in-two-days-kangra-news-sml3418819101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में कोरोना के पांच मामले, दो हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में कोरोना के पांच मामले, दो हुए स्वस्थ
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इनमें बैजनाथ के रक्कड़ गांव का 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह छह अगस्त को किन्नौर से कांगड़ा आया था। वहीं पालमपुर के भौरा गांव का 56 वर्षीय व्यक्ति, जो कि फरीदाबाद से 10 अगस्त को आया था। ज्वालामुखी के वोहन गांव का 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 10 अगस्त को पंजाब से आया था। इन तीनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।
बड़ोह से सरोत्री गांव का 37 वर्षीय व्यक्ति, जो कि 14 अगस्त को पंजाब से आया था। इसके अलावा बड़ोह की 47 वर्षीय महिला, जो कि पंजाब से आई थी और संस्थागत क्वारंटीन थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ भर्ती किया गया है। सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है।
वहीं कांगड़ा में दो लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसमें पालमपुर के कमलेहड़ गांव के 52 वर्षीय और गोपालपुर के नदोह गांव के 47 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना को हरा दिया है। वहीं शनिवार को जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 13 मामले आए थे और नौ लोगों ने कोरोना को मात दी थी।