फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अवैध खनन से की चपेट में आने से गिर गया कबीर भवन

अवैध खनन से की चपेट में आने से गिर गया कबीर भवन

Wed, 30 Jan 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से की चपेट में आने से गिर गया कबीर भवन
अवैध खनन से गिरा कबीर भवन, अब पुल की बारी
विज्ञापन

खड्ड में हो रहे अंधाधुंध खनन को नहीं सह पाया यह भवन
लोग क्रेशर को बंद करवाने की चुके हैं मांग
पुष्पराज डोगरा
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में हुए अंधाधुंध अवैध खनन ने आखिर हरोटी खड्ड के पास बने कबीर भवन को नष्ट कर दिया है। लाखों रुपये से बना कबीर भवन अवैध खनन की चपेट में आकर बरसात में गिर गया था। इस कबीर भवन के लिए सांसद शांता कुमार ने सांसद निधि से बीस लाख रुपये दिए थे, लेकिन यहां पर हरोटी खड्ड पर कबीर भवन के आसपास हुए अवैध खनन की चपेट में यह भवन गिर गया। आरोप है कि यहां पर चला क्रशर इसका कारण बना है। इस क्रशर के बंद करने के लिए लोगों ने सरकार से गुहार भी लगाई थी। लेकिन, यह क्रशर कभी दिन तो कभी रात को कभी न्यायालय के सहारे चलता रहा। हालांकि इसके 100 मीटर दूरी पर एक बड़ा पुल भी है। इस तरह अब भी खड्ड पर अवैध खनन होता रहा तो कबीर भवन की तर्ज पर यह पुल भी इसकी चपेट में आ सकता है। इलाके के लोगों हेमराज, सुरेश कुमार, दुनी चंद, सुशील कुमार और खुशी राम का कहना है कि इस इस क्रशर की आवाज से वे रात सो भी नहीं पाते हैं। वे इस क्रशर की धूल खाने पर मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि इस क्रशर को बंद किया जाएगा। कबीर सभा के महासचिव केदारनाथ का कहना है कि कबीर भवन गिरने के बाद खनन विभाग की टीमें शिमला और धर्मशाला से आई थीं। उन्होंने भी अवैध खनन को जल्द रोकने की बात कही थी। लेकिन, अभी तक भी अवैध खनन जारी है।

पत्र लिखने के बाद भी मिल गई परमिशन
जयसिंहपुर के एसडीएम अश्वनी सूद का कहना है कि उन्होंने इस क्रशर को बंद करने लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है, लेकिन क्रशर मालिक को खनन विभाग से फिर से इसे चलाने की परमिशन मिल गई है। अवैध खनन करने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed