फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुलिस ने करवाई आठ संदिग्धों की शिनाख्त परेड

पुलिस ने करवाई आठ संदिग्धों की शिनाख्त परेड

Sun, 25 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने करवाई आठ संदिग्धों की शिनाख्त परेड
पुलिस ने करवाई आठ संदिग्धों की शिनाख्त परेड
विज्ञापन

छात्र के बताए हुलिए पर पुलिस ने पकड़े थे जेएंडके निवासी
रविवार को भी जिला पुलिस का जारी रहा सर्च अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पठानकोट-धर्मशाला रूट की एचआरटीसी बस में संदिग्धों के दिखने की शिकायत के बाद पुलिस का सर्च अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान धर्मशाला, मैक्लोडगंज के आसपास के इलाकों में जहां काम चला है वहां पर दबिश दी। कांगड़ा पुलिस ने कांगड़ा पहुंचे जम्मू-कश्मीर से संबंध रखने वाले 8 लोगों को संदिग्ध पाया। इसके बाद इन लोगों की पुलिस ने शिनाख्त परेड भी करवाई है। सूत्रों की मानें तो शिनाख्त परेड में पुलिस की ओर से पकड़े गए इन आठ संदिग्धों के पास उनके सही दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि वे किसी ठेकेदार के पास मजदूरी का कार्य करने के लिए आए हैं।

इनसेट
पुलिस ने आज की जांच पड़ताल
कांगड़ा पुलिस ने रविवार को भी जिला मुख्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे जेएंडके से कांगड़ा आए लोगों की जांच पड़ताल की। पुलिस ने उनके आधार कार्ड और पहचान से संबंधित दस्तावेज जांचें। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों को भी अपने अधीन कार्य करने वाले जेएंडके से हिमाचल आए लोगों का पंजीकरण करवाने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस का सर्च अभियान जारी है। कुछ लोगों को पकड़ा है। इनकी शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। -संतोष पटियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed