{"_id":"5b3e5b6c4f1c1b0d278b4a8a","slug":"171530813292-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला के 23 और होटलों का कटेगा बिजली-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला के 23 और होटलों का कटेगा बिजली-पानी
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला शहर के 23 और अवैध होटलों का बिजली-पानी का कनेक्शन काटेगा। औपचारिकताएं पूरी न करने पर इन होटलों पर गाज गिरेगी।
इससे पहले 27 जून को नगर निगम ने 29 होटलों के बिजली-पानी काटने के निर्देश आईपीएच और विद्युत बोर्ड को दिए थे, लेकिन होटल मालिकों ने एमसी के आयुक्त से मिलकर एक सप्ताह में औपचारिकताएं पूरी करने की हामी भरी थी। इनमें से चार होटल संचालक ही औपचारिकताएं पूरी कर पाए हैं। एमसी ने विद्युत बोर्ड और आईपीएच को अवैध होटलों के बिजली-पानी काटने के निर्देश जारी किये हैं। उधर, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने कहा कि शहर के 23 और होटलों में खामियां पाई गई हैं। इन होटलों के बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाएंगे।