{"_id":"5a9ae35f4f1c1b641f8b88b5","slug":"171520100191-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटोली में एक साथ जलीं तीन चिताएं, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटोली में एक साथ जलीं तीन चिताएं, गांव में मातम
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। बीड़-बिलिंग से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की ऊना में कार से टक्कर में कार में सवार फतेहपुर के भटोली गांव के एक दंपति सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा के फतेहपुर के भटोली गांव के रहने वाले एक परिवार के 10 सदस्य पंजाब नंबर की इनोवा में हरिद्वार से वापस घर लौट रहे थे। वीरवार रात करीब 12 बजे बसाल में बीड़ से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस के साथ इनोवा की सीधे टक्कर हो गई। इस हादसे में रोशन लाल (67) और उनकी पत्नी चंद्र कांता (63) के अलावा एक अन्य व्यक्ति तेज सिंह (27) पुत्र छोटू राम निवासी फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। रोशन लाल अपनी मृतक माता की अस्तियां हरिद्वार में प्रवाहित कर वापिस लौट रहे थे। कार में सवार परिवार के अन्य सदस्य कमल, गायत्री, शीला देवी, आरती, रानी देवी, संतोष कुमारी निवासी भटोली घायल हो गए। सभी घायलों को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां से कमल, गायत्री, शीला और आरती को पीजीआई रेफर कर दिया गया । इसके अलावा 4 साल की बच्ची दक्षयानी सुरक्षित है। शुक्रवार होली के दिन पैतृक गांव भटोली में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ तीन चिताएं देख इलाके में होली का त्योहार मातम में बदल गया।