{"_id":"5a74abd64f1c1bb2208b6dde","slug":"171517595606-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू ने धर्मशाला में बजट के खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू ने धर्मशाला में बजट के खिलाफ निकाली रैली
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सीटू जिला कांगडा इकाई ने धर्मशाला स्थित जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के बजट का जमकर विरोध किया। सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला डाकघर से लेकर कचहरी अड्डा तक रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रैली का नेतृृृत्व सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, जिला कांगड़ा के प्रधान केवल कुमार और उपप्रधान हेमराज ने किया। रविंद्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार का बजट किसान, मजदूर, कर्मचारी और आम जनता के हित में नहीं है। सीटू के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बजट में मजदूर वर्ग के लिए कुछ भी खास नहीं है। आने वाले समय में गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर हो जाएगा। उन्होंने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर चिंता जाहिर की। केवल कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट पूर्णतया उद्योगपतियों को खुुश करने के लिए ही बनाया गया। पूंजीपतियों को टैक्स में 3 प्रतिशत की छूट गरीब जनता से अन्याय है। हेमराज ने कहा कि मोदी सरकार ने आंगनबाड़ी और मिड डेे मील पर बजट में कुछ भी खास नहीं किया है। हिमाचल में मजूदरी सिर्फ 210 रुपये, जबकि अन्य राज्यों में मजदूरी ज्यादा है। यदि देश में टैैैैक्स प्रणाली एक समान लागू है तो पूरे देश में एक समान वेतनमान क्यों लागू नहीं है। सीटू के धरना प्रदर्शन में धनवीर, प्रताप, रविंद्र पाल, रजनी, मंजू, हरबंस, योगराज, विपिन, ललित, चतर सिंह, अश्वनी, संदीप, बृजलाल, राजेश आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।