{"_id":"5a6e132e4f1c1ba2268b70ef","slug":"171517163310-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह विस में सीएम का होगा भव्य स्वागत:परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह विस में सीएम का होगा भव्य स्वागत:परमार
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भवारना (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली फरवरी को सुलह विधानसभा के दौरे पर आएंगे। सुलह पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। सुलह में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भवारना में मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों का स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने स्वयं दौरा कर निरीक्षण किया। एक फरवरी को सुलह विस क्षेत्र के सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री इस दिन सुलह विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपयों की विकास योजनाओं के शिलान्यास करेंगे। मंत्री ने कहा कि एक फरवरी को सीएम सुलह हलके में दो करोड़ रुपये से मैंझा से अप्पर मैंझा सड़क के विस्तार एवं सुधार कार्य का भूमि पूजन करेंगे। भवारना भाड़ल कथियाड़ा सड़क का भूमि पूजन और रामवापा भवारना में बनने वाले साइंस ब्लॉक भवन का शिलान्यास कर भवारना के मनसिंबल में ही जनसभा करेंगे। इसके बाद गढ़ में डरोह गढ़ पेयजल योजना वितरण प्रणाली में सुधार कार्य का शिलान्यास कर उठाऊ सिंचाई योजना कुरल का भी शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर मडंल अध्यक्ष कैप्टन देशराज, महामंत्री सुखदेव मसंद, खादी बोर्ड के सदस्य चंद्रवीर पाल, तनु शर्मा, अश्वनी करवल, प्रीतनाथ, राकेश शर्मा, कुलदीप कुमार, अधिराज सूद, मिलाप चंद खुराना, वेद प्रकाश, मनोज कुमार, अनिल शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---