फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   17 year old Bharti from Kangra became the state champion of badminton

Kangra News: कांगड़ा की 17 साल की भारती बनी बैडमिंटन की स्टेट चैंपियन

Mon, 25 Aug 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
17 year old Bharti from Kangra became the state champion of badminton
भारती शर्मा, बैडमिंटन खिलाड़ी। -स्रोत : संघ
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के देहरा की रहने वाली भारती शर्मा मात्र 17 साल की उम्र में बैडमिंटन में राज्य की चैंपियन बन गई है। ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारती शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग के फाइनल में भारती ने शिमला की प्रज्ञा वर्मा को हराकर खिताब जीता। सीनियर वर्ग में भी उन्होंने प्रज्ञा को मात देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। यही नहीं, अंडर-19 वर्ग के युगल मुकाबले में भारती शर्मा और अमृता ठाकुर की जोड़ी उपविजेता रही। भारती ज्वालामुखी स्थित कपूर बैडमिंटन अकादमी में कोच रविंद्र कपूर से प्रशिक्षण ले रही हैं और पिछले दो वर्षों से लगातार जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

अब भारती का चयन नार्थ जोन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ ने उन्हें बधाई दी है। संघ के सचिव विलास हंस ने कहा कि इतनी कम उम्र में राज्य चैंपियन बनना गर्व की बात है और उम्मीद है कि भारती राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed