{"_id":"60f04d888ebc3ec25207d0d7","slug":"17-new-cases-of-corona-22-people-recovered-kangra-news-sml376998082","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के 17 नए मामले, 22 लोग हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के 17 नए मामले, 22 लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में वीरवार को कोविड संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं और 22 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में अब कोविड के एक्टिव केस 164 हैं। सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी आरंभ किया गया है । सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सभी नागरिकों को सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खांसी बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर टेस्ट जरूर करवाएं । इसके लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई है।